Gallantry Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने 80 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, जानें किसे और कौनसा मिलेगा सम्मान?

Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी गुरुवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने 12 मरणोपरांत सहित 80 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards ) को मंजूरी दे दी है। इनमें 6 सुरक्षाकर्मियों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें तीन मरणोपरांत मेडल शामिल होंगे। इसके अलावा 16 सुरक्षाकर्मियों को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा, जिनमें से 2 मरणोपरांत पुरस्कार होंगे।

वहीं, 53 कर्मियों को सैन्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 7 को मरणोपरांत मेडल दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एक नाव सेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) भी दिए जाएंगे।

Gallantry Awards 2024

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर दिग्विजय सिंह रावत, सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन के मेजर दीपेंद्र विक्रम बासनेत और महार रेजिमेंट की 21वीं बटालियन के हवलदार पवन कुमार यादव शामिल हैं।

मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पंजाब रेजिमेंट (आर्मी मेडिकल कोर) की 26वीं बटालियन के कैप्टन अंशुमान सिंह, पैराशूट रेजिमेंट की नौवीं बटालियन (विशेष बल) के हवलदार अब्दुल माजिद और राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन के सिपाही पवन कुमार शामिल हैं। भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को इस गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय तटरक्षक बल के मुख्य महानिदेशक राकेश पाल को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

इन्हें मिलेगा मरणोपरांत कीर्ति चक्र

9 पैरा स्पेशल फोर्सेज के हवलदार अब्दुल माजिद: पिछले साल 22 नवंबर को राजौरी सेक्टर के जंगली इलाकों में एक सर्च ऑपरेशन में स्क्वाड कमांडर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले 63 आरआर के घायल कैप्टन एमवी प्रांजल को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उन्होंने एक प्राकृतिक गुफा के पास पोजीशन ले ली, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। आतंकियों की गोलीबारी में घायल होने के बावजूद उन्होंने छिपे हुए आतंकी को बाहर आने के लिए ग्रेनेड फेंका। अपनी टीम के लिए खतरे को भांपते हुए, वह आतंकवादी की ओर बढ़े, उसे मार डाला और बाद में दम तोड़ दिया।

55 राष्ट्रीय राइफल्स ग्रेनेडियर्स के हवलदार पवन कुमार: पिछले साल 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ऑपरेशन का हिस्सा थे। जब एक कमरे में हस्तक्षेप अभ्यास के दौरान, उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और एक अन्य को घायल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+