Republic day परेड में पहाड़ की बेटी ने थामी 'स्वाति' रडार की कमान, जानिये कौन हैं लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा...
Who is Deepti Rana: आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर भी परेड चली, जिसमें देश की बढ़ती सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। इस बीच पहली बार ऐतिहासिक घटना में महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल हुआ।
पहली बार इतिहास में ऐसा हुआ कि स्वाति रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का नेतृत्व किया गया। ये नेतृत्व लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा ने किया। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वाति' रडार का नेतृत्व करने वालीं दीप्ति राणा की हर तरफ चर्चा हो रही है। हिमाचल की बेटी दीप्ति के बारे में जानने के लिए सभी लोग बेताब हैं। चलिये आपको बताते हैं कौन हैं दीप्ति राणा...

पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त होने वालीं 10 महिला अधिकारियों में से एक दीप्ति राणा भी हैं। हिमाचल की दीप्ति एक गनर हैं, जो आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात हैं। रिपब्लिक भारत से बात करते हुए वे स्वाति रडार के बारे में बताती हैं कि ये दुश्मन के रॉकेट्स को आसानी से पहचान सकता है। 40 किलोमीटर से ये रॉकेट को ट्रैक कर सकता है।
दीप्ति बताती हैं कि ये बॉर्डर को सिक्योर करने में मदद करता है। अपनी इस यात्रा को दीप्ति ने बेहद शानदार बताया। जब मैंने शुरू किया तो ये एकदम अलग ही भावना थी। मैं बेहद उत्साहित थी। ये बिल्कुल ऐसी ही फीलिंग थी, जैसे आप आखिरकार कुछ पा लेते हैं।
शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर हुई मगर आखिरकार मेरे लिए ये शानदार अनुभव रहा। अकैडमी में रहते हुए जब हमें पता चला कि अब आर्टिलरी रेजिमेंट शुरू हो चुका है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि यहां आप काफी ग्रो कर सकते हैं। एक अफसर होने के नाते मुझे लगता है कि आपकी पर्सनल ग्रोथ बहुत मायने रखती है।












Click it and Unblock the Notifications