Republic Day 2023: दिल्ली मेट्रो कर्तव्य पथ पर परेड देखने वालों को कराएगा मुफ्त यात्रा, रखी ये शर्त

दिल्ली मेट्रो कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड देखने वालों को फ्री यात्रा कराएगा। इसके लिए डीएमआरसी के खास शर्त रखी है।

Delhi Metro

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में है। वहीं दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड देखने के लिए पहुंचने वालों को दिल्ली मेट्रो ने मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। इसके लिए डीएमआरसी ने शर्त रखी है। जिसे पूरा करने वालों को फ्री यात्रा के लिए कूपन दिया जाएगा।

DMRC की फ्री यात्रा के लिए शर्त
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली मेट्रो कर्तव्य पथ पर ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट धारकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए कूपन प्रदान करेगी। ये कूपन सिर्फ सुबह 4:30 से सुबह 8:00 बजे के बीच यात्रा के लिए जारी किए जाएंगे। इन कूपन के माध्यम से बाहर निकलने की दोपहर 2 बजे तक अनुमति होगी।

इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में शराब की दुकानें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 8 मार्च को होली के अवसर पर बंद रहेंगी। इसके अलावा 5 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि और 30 मार्च को रामनवमी पर भी शराब की दुकान बंद रहेगी।

23 झाकियों का होगा प्रदर्शन
देश 74वें गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रहा है। इस दिन कर्तव्य पथ पर कुल 23 भव्य झाकियों को प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 17 राज्यों से 17 झाकियां और केंद्र सरकार की ओर 6 झाकियां प्रदर्शित की जाएंगी। ये सभी झाकियां अलग- अलग थीम पर आधारित होंगी। इस बार जो राज्य झाकियां प्रदर्शित नहीं करेंगे वो हैं दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान। इस बार गणतंत्र दिवस की झाकियों को लेकर दिल्ली स्थित नेशनल थिएटर में प्रीव्यू भी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+