Republic Day 2021 : शाहरुख के क्यूट बेटे अबराम ने गाया-'We Shall Overcome', वीडियो वायरल

Republic Day 2021 : Shah Rukh Khan's Cute Son Abram sang We Shall Overcome, Video: आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस बार भव्य आयोजन नहीं हुए हैं लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह गणतंत्र दिवस को लेकर कम नहीं हुआ है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाईयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो शुभकामनाएं देने की लोगों के बीच में होड़ मची है लेकिन बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने बड़े ही क्यूट अंदाज में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अबराम ने गाया -We shall over come

अबराम ने गाया -We shall over come

उनके 7 साल के बेटे क्यूट अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो We shall over come (हम होंगे कामयाब) गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अबराम के ऑनलाइन स्कूल के 26 जनवरी के प्रोग्राम का है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

यहां देखें: अबराम का Video

बॉलीवुड ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

बॉलीवुड ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

आपको बता दें कि बहुत सारे बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि, सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई, सभी एकजुट और सुरक्षित रहें।

 देश में बदलाव की जरूरत है: सोनू सूद

देश में बदलाव की जरूरत है: सोनू सूद

तो वहीं गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद ने भी लोगों को गणतंत्र दिवस बधाई दी और लिखा कि, देश में बदलाव की जरूरत है। मालूम हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान देश की विविध संस्कृति और विरासत को अलग-अलग झांकियों के द्वारा दिखाया गया।

राजपथ पर 'आत्मनिर्भर भारत' नजर आया

राजपथ पर 'आत्मनिर्भर भारत' नजर आया

अलग-अलग प्रदेश की खूबसूरत झांकी में यहां की संस्कृति, कला, परंपरा, पहनावे को दिखाया गया, जिसे देखकर भारत में विविधता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि इस बार महामारी के कारण परेड भव्य नहीं थी लेकिन फिर भी राजपथ पर 'आत्मनिर्भर भारत' नजर आया जिसको देखकर हर भारतीय गदगद हो उठा। परेड के दौरान भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और शक्ति का प्रदर्शन किया लेकिन जिस वक्त पिछले साल ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए शक्तिशाली राफेल जेट ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरी। उस वक्त हर किसी निगाहें केवल आसमां में ही टिक गईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+