Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Republic Day 2021: 54 साल में पहली बार गणतंत्र-दिवस समारोह में नहीं होगा विदेशी मेहमान

Republic Day 2021: 54 साल में पहली बार गणतंत्र-दिवस समारोह में नहीं होगा विदेशी मेहमान?

Republic Day 2021: इस साल गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भारत ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया था। बोरिस जॉनसन ने निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया था लेकिन कोरोना का हवाला देते हुए उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब किसी विदेशी मेहमान को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में इस साल बिना किसी विदेशी मेहमान के ही गणतंत्र दिवस समारोह होगा। 1966 के बाद ये पहला मौका होगा कि गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी मेहमान ना हो।

26 रोलहोीब

आजादी के बाद से गणतंत्र दिवस समारोह कोई ना कोई राष्ट्राध्यक्ष शामिल होता रहा है। आजादी के बाद से 1966 तक तीन बार ऐसा मौका आया, जब गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कोई विदेशी अतिथि नहीं था। साल 1952, 1953 और 1966 में गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी मेहमान नहीं आया। इसके बाद 1967 से 2020 तक ऐसा कभी नहीं हुआ। यानी इस साल यह चौथा ऐसा मौका होगा जब भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं होगा। साल 1956, 1968 और 1974 में दो-दो मुख्य अतिथि भी शामिल हो चुके हैं। वहीं साल 2018 में 10 एशियाई देशों के प्रमुख गेस्ट के रूप में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

Recommended Video

    Republic Day: Shashi Tharoor ने parade रद्द करने की मांग, BJP ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रकोप को देखते हुए पीएम बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत दौरे पर आने में असमर्थतता जताई थी। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा है, इसलिए उनका ऐसे वक्त में ब्रिटेन में रहना जरूरी है। ऐसे में वो 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

    ये भी पढ़ें- ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए थे आमंत्रित

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+