Republic Day 2020: बिहार के मंत्री का अनूठा ज्ञान, कहा- 1985 में लागू हुआ देश का संविधान
पटना। आज कृतज्ञ राष्ट्र अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जहां राजपथ पर सैन्य बल और अभूतपूर्व संस्कृति की झांकी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, दरअसल बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती ने कहा कि देश का संविधान 1985 में लागू हुआ था, फिर इसके बाद उन्होंने कहा कि नहीं 85 में नहीं भारत का संविधान 1955 में लागू हुआ था, गौरतलब है कि बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं।

बीमा भारती समस्तीपुर के पटेल मैदान में जनता को संबोधित कर रही थीं
रविवार को बीमा भारती समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में जनता को संबोधित कर रही थीं, जहां उन्होंने अपना ये ज्ञान लोगों से बांटा, अपने संबोधन में बीमा भारती ने आगे कहा कि मंत्री संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही है लेकिन संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान रहा है।

रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक हैं बीमा भारती
भारती पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक हैं, वे पूर्णियां जिले के भिट्टा गांव की रहने वाली हैं, मालूम हो कि भारत के संविधान को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को पारित किया गया था लेकिन 26 जनवरी 1950 से इसे भारत में लागू किया गया था, इसी के उपलक्ष्य में देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

कृतज्ञ राष्ट्र अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है...
इस खास अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया, राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान लोगों को रोमांचित कर दिया।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications