Republic Day 2018: वाघा बार्डर पर भारत के जवानों ने पाकिस्तान के साथ मिठाई आदान-प्रदान करने से किया इनकार

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसबार वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ स्वीट एक्सचेंज करने के लिए इनकार कर दिया है। सीमा पर चल रहे टेंशन के कारण भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को इंडियन आर्मी ने वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान जवानों के साथ मिठाई आदान-प्रदान करने के लिए स्पष्ट इनकार कर दिया। पिछले कुछ हफ्तों से लाइन ऑफ कंट्रोल पर जोरदार गतिरोध चल रहा है और दोनों तरफ से लगातार जवानों की मौत हो रही है।

BSF ने क्यों मिठाई लेने से किया इनकार?

BSF ने क्यों मिठाई लेने से किया इनकार?

बीएसएफ ने गुरुवार को ही पाकिस्तान रेंजर्स को बता दिया था कि इस बार भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी प्रकार का स्वीट एक्सचेंज प्रोग्राम नहीं होगा। एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से हो रही सीजफायर उल्लंघन के बाद बीएसएफ ने यह फैसला लिया है। सीमा पर चल रहे तनाव की वजह से भारत के कई जवान शहीद हो चुके हैं और आम नागरिकों की भी मौत हुई है।

वाघा बॉर्डर पर होता है स्वीट एक्सचेंज

वाघा बॉर्डर पर होता है स्वीट एक्सचेंज

वाघा बॉर्डर पर दोनों देश की सेनाएं पिछले कई सालों से अपनी आजादी, त्योहार और भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वीट एक्सचेंज करते रहे हैं। इस बार बीएसएफ ने पाकिस्तान से लगने वाली 553 किमी की पंजाब बॉर्डर पर ज्याद से ज्यादा अलर्ट किया हुआ है। अमृतसर की 30 किमी सीमा वाली वाघा-अट्टारी बॉर्डर पर दोनों देश एक-दूसरे को स्वीट एक्सचेंज करते रहे हैं।

Recommended Video

    Republic Day: Wagah Border पर BSF ने लहराया तिरंगा | वनइंडिया हिन्दी
    भारत मना रहा है 69वां गणतंत्र दिवस

    भारत मना रहा है 69वां गणतंत्र दिवस

    भारत आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस अवसर पर आसियान के 10 देशों के सुप्रीम लीडर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हुए हैं। भारत के लिए आसियान हर व्यापार से लेकर कूटनीति तक, हर क्षेत्र में एक अहम साझेदार है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को काउंटर के लिए और व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत को आसियान का साथ जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+