भारत के लिए बड़ा खतरा बन कर उभर रही है सीपीआई - माओवादी
नई दिल्ली। 2015 में दुनिया ने 11,774 आतंकी हमलों का सामना किया। इन हमलों में 28,328 लोगों की मौत हुई और 35,320 लोग घायल हुए।

आतंकवाद से प्रभावित होने वाले मुल्कों में भारत चौथे स्थान पर है। इससे पहले इराक,अफगानिस्तान और पाकिस्तान हैं।
2015 में भारत में 791 आतंकी हमले हुए जिसमें 43 फीसदी हमले सिर्फ नक्सलवादियों ने किए। नक्सलियों के हमले में 289 भारतीय मारे गए।
चौथा सबसे बड़ा आतंकी संगठन है भारत में बैन दल
यह आंकड़े अमेरिका के नेशनल कॉन्सॉर्शियम फॉर द स्टडी ऑफ टेररइज्म एंड रिस्पॉन्स टू टेररइज्म (National Consortium for the Study of Terrorism and Responses to Terrorism) की आर से जारी की गई रिपोर्ट में सामने आए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान, इस्लामिक स्टेट और बोको हराम दुनिया के तीन सबसे खतरनाक आतंकी संगठन हैं।
चौथे स्थान पर भारत में बैन कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) है जिसे 2015 में 343 आतंकी हमलों के जिम्मेदार माना गया है जिसमें 16 लोग मारे गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल तालिबान के 1093 हमलों में 4,512 लोग मारे गए। वहीं इस्लामिक स्टेट (ISIS) के 931 हमलों में 6,060 लगो मारे गए थे।
भारत के इन चार राज्यों में हुए सबसे ज्यादा हमले
बोको हराम के 491 आतंकी हमलों में 5,450 लोगों की मौत हुई थी। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 238 आतंकी हमलों में 287 लोगों की जान गई है। पीकेके आतंकी संगठनों की सूची में पांचवे स्थान पर है।
भारत में हुए आतंकी हमलो के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा आतंकी हमले छत्तीसगढ़ (21 फीसदी), मणिपुर (12 फीसदी), जम्मू और कश्मीर (11 फीसदी) और झारखंड में 10 फीसदी हुए हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित छत्तीसगढ़
बताया गया कि माओवादी हमलों में सबसे ज्यादा प्रभावित छत्तीसगढ़ है। 2014 में छत्तीसगढ़ में 76 हमले हुए थे वहीं 2015 में बढ़कर ये हमलों की संख्या 167 हो गई।
भारतीय गृह मंत्रालय के मुताबिक 2010 से 2015 के दौरान हुए नक्सल हमलों में 2,162 नागरिक और 802 सुरक्षाबल मारे गए। मारे जाने वालों में ज्यादा संख्या आदिवासियों की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 45 उग्रवादी गुट सक्रिय हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि 2014 में भारत में ऐसा कोई हमला नहीं हुआ जिसमें 50 या उससे ज्यादा लोग मारे गए हों लेकिन 2015 में इस तरह 7 हमले किए गए।
सभी हमले माओवादियों की ओर से किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications