चारा घोटाले में लालू यादव की लालटेन बुझी, दोषी करार

इसमें कोई शक नहीं कि कोर्ट का फैसला लालू के राजनीतिक करियर की दिशा तय करेगा। लेकिन अगर अब तक के करियर की बात करें तो लालू का रिपोर्ट कार्ड वोटों के मामले में भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन पार्टी और क्रिमिनल केसेस के मामले में लालू का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। खास बात यह है कि लालू पर अब तक जितने भी मामले लगे हैं, उनमें सबसे पहले पार्टी की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल की हालत बेहद खराब है।
बिहार में नीतीश कुमार के बढ़ते वर्चस्व ने लालू को पीछे धकेल दिया है, जिसके कारण अगले लोकसभा चुनावों में राजद से बहुत अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मदी करना बेईमानी होगा। चारा घोटाले की बात करें तो संयुक्त बिहार में पशुपालन विभाग में हुए घोटाले में 950 करोड़ रुपए का घोटाला है। इसमें लालू समेत एक मंत्री, दो आईएएस और अन्य 42 लोग शामिल हैं। इन सभी पर फैसला कोर्ट सुनाने वाली है।
ऐसे में सबकी नजर लालू पर है, क्योंकि वह देश के राजनीतिक दिग्गजों में गिने जाते हैं। लालू का ट्रैक रिकॉर्ड चेक करें तो उन पर कुल 7 मामले दर्ज हैं। लालू पर लगे मामले इस प्रकार हैं-
1. फर्जीवाड़े और गबन का केस पटना में दर्ज है। धारा 13(2)13(1)(c)(d) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत केस No.-RC-20(A)/96, है, जो विशेष अदालत में चल रहा है। इसमें आईपीसी की धारा 120B, 420, 201, 511, 418, 409, 467, 468, 471, 477A, 473, 472 के तहत केस दर्ज है।
2. केस नंबर -RC-38(A/96 is Case No.Spl.39/96, इसमें सीबीआई की जांच चल रही है। यह केस पटना में दर्ज है।
3. केस नंबर -RC-47(A)/96, अतिरिक्त न्यायाधीश के अधीन इस मामले को स्पेशल कोर्ट में रखा गया है। यह मामला 2001 में दर्ज हुआ था।
4. केस नंबर -RC-63(A)/96, रांची की सीबीआई की अदालत में दर्ज है। यही चारा घोटाला है।
5. केस नंबर -RC-64(A)/96, रांची की सीबीआई की अदालत में दर्ज है। यह भी चारा घोटाले के अंतर्गत है।
6. केस नंबर- -RC-68(A)/96 2001 में रांची में सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज किया गया था। यह भी चारा घोटाले के अंतर्गत है।
7. केस नंबर- RC-5(A)/98, रांची की विशेष अदालत में चारा घोटाले के अंतर्गत दर्ज किया गया है। यह भी चारा घोटाले के अंतर्गत है।
खास बात यह है कि अगर लालू इसमें दोषी पाये गये, तो उन्हें 5 से 10 साल की जेल हो सकती है। ऐसी स्थिति में लालू के लिये आगे के चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications