पाकिस्तान के ब्लैक डे का जवाब, #SaluteToIndianArmy
नई दिल्ली। मंगलवार 19 जुलाई को पाकिस्तान में ब्लैक डे मनाया गया। वजह थी आठ जुलाई को कश्मीर में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के लिए अपना शोक जताना।

पाकिस्तान को नहीं मालूम था कि भारत में इस ब्लैक डे के जवाब में करोड़ों लोग सेनाओं के समर्थन में आगे आ चुके हैं। पाक को करारा जवाब देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया गया और फिर हैशटैग #SaluteToIndianArmy को टॉप ट्रेडिंग टॉपिक बना दिया गया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ऐलान के साथ की पाक की संसद में पिछले दिनों एक प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव में कश्मीर में भारत की 'बर्बरता' और वानी की मौत के खिलाफ 19 जुलाई को ब्लैक डे मनाने की बात कही गई थी। भारत ने पाक के इस कदम को भारत के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाला करार दिया था।
मंगलवार को ट्विटर पर करोड़ों लोगों ने फनी लाइनों, कार्टूनों और तस्वीरों के जरिए इंडियन आर्मी के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने तो 19 जुलाई को इंडियन आर्मी डे तक डिक्लेयर कर दिया। आप भी पढ़िए कुछ ऐसी ही ट्वीट्स।












Click it and Unblock the Notifications