केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, जेटली मामले में फर्जी एफिडेविट देने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कथित तौर पर फर्जी एफिडेविट जमा करने पर चार हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किए जाने के बाद सीएम की ओर से कथित तौर पर फर्जी एफिडेविट जमा किया गया था।

अरुण जेटली ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि, रामजेठमलानी को अरंविद केजरीवाल की ओर से उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए निर्देश दिया गया था। इसी का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने खुद के द्वारा दिए एफिडेविट में कहा था कि उन्होंने वरिष्ठ वकील रामजेठ मलानी को ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए थे।
गौरतलब है कि अरुण जेटली ने केजरीवाल पर अपशब्द का प्रयोग करने पर 10 करोड़ के दो मानहानि के केस ठोंके है। बता दें कि आपसी विवाद के चलते केजरीवाल की पैरवी कर रहे वकील रामजेठ मलानी ने भी जुलाई के अंत में उनका साथ छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications