'कंगना ने हद कर दी', गुस्से में बोलीं रेणुका शहाणे- 'सुशांत का मुद्दा भटकाया और उर्मिला के बारे में...'

रेणुका शहाणे ने कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा- पहले सुशांत का मुद्दा भटकाया। उर्मिला मातोंडकर के बारे में बकवास बातें की।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। रेणुका शहाणे ने साफ-साफ कहा है कि उन्हें कंगना रनौत से किसी भी तरह की शालीनता और संवेदनशीलत की उम्मीद नहीं है। रेणुका शहाणे ने यह भी कहा है कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का मामला भटका दिया है। रेणुका शहाणे ने कंगना के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रया दी है, जिसमें उन्होंने उर्मिला मातोंडकर (Urmila matondkar) को सॉफ्ट पोर्न एक्टर कहा था।

उर्मिला के बारे में कंगना ने बोली बकवास बातें: रेणुका शहाणे

उर्मिला के बारे में कंगना ने बोली बकवास बातें: रेणुका शहाणे

एक वेब पोर्टल से बात करते हुए रेणुका शहाणे ने कंगना के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न एक्टर कहा था। रेणुका शहाणे ने कहा कंगना ने उर्मिला मातोंडकर के बारे में बकवास बातें बोली हैं। कंगना रनौत ने तो शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।

रेणुका शहाणे ने कहा, कंगना कहती हैं कि उनके पास बोलने की आजादी है, लेकिन मुझे शर्म आती है कि इस तरह की बातों को वह (कंगना) अभिव्यक्ति की आजादी कहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे को कंगना ने भटकाया: रेणुका शहाणे

सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे को कंगना ने भटकाया: रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने कहा, सुशांत का केस तो तभी पीछे रह गया था, जब कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधाना शुरू किया है और मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। कंगना का सुशांत केस से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने पूरे मैटर को ही भटका दिया।

रेणुका शहाणे ने कहा कि सुशांत मौत मामले पर कंगना रनौत की पहली प्रतिक्रिया यही थी कि ये सब सिर्फ नेपोटिजम की वजह से हुआ है लेकिन वो अब इसको महाराष्ट्र सरकार बनाम कंगना बना रही हैं। ये सारे मुद्दे सुशांत की मौत के मामले से नहीं जुड़े हुए हैं।

कंगना से किसी संवेदनशीलता की कोई उम्मीद नहीं: रेणुका शहाणे

कंगना से किसी संवेदनशीलता की कोई उम्मीद नहीं: रेणुका शहाणे

कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना करते हुए रेणुका शहाने ने कहा, ''कंगना रनौत से किसी संवेदनशीलता की कोई उम्मीद भी नहीं है। उन्हें इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि वह गंभीरता से बात करेंगी। हालांकि कुछ लोग हमेशा ही अपनी हद से ज्यादा बोलते हैं, और कुछ अन्य हैं जो मानते हैं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। यह आपकी पसंद है, आप अपने जीवन का नेतृत्व कैसे करना चाहते हैं ... कुछ लोग सोचते हैं कि शालीनता की सीमा पार करना और सबसे नीच बातें कहना उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। तो मैं इसके बारे में क्या बोलूं।''

POK से मुंबई की तुलना मुझे अच्छी नहीं लगी: रेणुका शहाणे

POK से मुंबई की तुलना मुझे अच्छी नहीं लगी: रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने पहले भी ट्वीट कर कहा था कि मुंबई में रहने के नाते उन्हें POK से मुंबई की तुलना बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। रेणुका शहाणे का कहना है कि मुंबई में ऐसा कुछ भी नहीं है। रेणुका शहाणे ने कहा था कि POK से मुंबई की तुलना कंगना के बैड टेस्ट के बारे में बताती है।

कंगना ने संजय राउत की मुंबई ना आने की कथित धमकी पर कहा था कि उन्हे ऐसा क्यों लग रहा है कि मुंबई पीओके जैसी हो गई है। बीएमसी द्वारा कंगना के दफ्तर तोड़े जाने पर भी एक्ट्रेस ने अपनी इस बात को दोहराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+