गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में दिखेगा 'रात में भी चमकता सूरज'

नयी दिल्ली। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की विभिन्‍न गतिविधियों और पहलों वाली झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगी। इस प्रदर्शन का थीम है ‘मेगा वॉट से गीगा वॉट-रात में भी सूर्य को चमकदार बनाना'। इस झांकी के द्वारा 2022 तके 175 गीगावॉट क्षमता प्राप्‍त करने की महत्‍वाकांक्षी परियोजना पर प्रकाश डाला गया है।

 Renewable Energy Ministry to Showcase Mega Plan at Republic Day Parade
इस झांकी में प्रयुक्‍त सभी उपकरण सौर ऊर्जा से चालित हैं और इको ग्रिड नामक डिवाइस में ऊर्जा को स्‍टोर किय गया है। नवीन और अक्षय ऊर्जा को सबसे स्‍वच्‍छ गैरप्रदूषणकारी होने के कारण इसे सार्वभौमिक रूप से महत्‍वपूर्ण विकल्‍प के रूप में स्‍वीकार किया गया है। पर्यावरण अनुकूल होने के कारण यह प्रकृति की संरक्षक, स्‍वास्‍थ्‍य और मानवता के लिए समृद्धि कारक है। भारत ने 2022 तक 175 गीगा वॉट नवीन ऊर्जा की क्षमता प्राप्‍त करने की महत्‍वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की है।

लगभग 38 गीगावॉट सौर, वायु लघु हाइड्रो और बॉयो की संचयी संस्‍थापित ऊर्जा क्षमता हमारे पास है। भारत ने पहले ही लगभग 38 गीगावॉट सौर, वायु लघु हाइड्रो और बॉयो की संचयी संस्‍थापित ऊर्जा क्षमता प्राप्‍त कर ली है। विजन 2022 का 175 गीगावॉट संस्‍थापित ऊर्जा क्षमता प्राप्‍त करने का ल्‍क्ष्‍य नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में कायाकल्‍प के तेज कदम बढ़ाकर, नौकरी सृजित कर तथा कौशल का विकास कर प्राप्‍त करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+