चीन में खलबली मचाने वाले Remove China Apps को गूगल प्ले स्टोर ने हटाया

नई दिल्‍ली। बॉर्डर पर चीनी सेना के साथ बढ़ते तनाव को लेकर देश में खासा गुस्‍सा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चाइनीज मोबाइल ऐप को हटाने के लिए बनाए गए 'रिमूव चाइना ऐप' बीते कुछ दिनों में खूब पॉप्युलर हुआ। एक महीने के अंदर इसे रिकॉर्ड 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया। इस ऐप के जरिए आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद सभी चीनी ऐप्स को डिलीट कर पाते थे। लेकिन अब गूगल प्‍ले स्‍टोर ने इसे हटा दिया है। यानी कि अब अगर आप इसे डाउनलोड करने के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाएंगे तो ये आपको वहां नहीं मिलेगा।

चीन में खलबली मचाने वाले Remove China Apps को गूगल प्ले स्टोर ने हटाया

हालांकि जिन यूजर्स के फोन में यह ऐप पहले से डाउनलोडेड है, उनके फोन में यह काम करता रहेगा। आपको बता दें कि यह एक दिन में दूसरा पॉप्युलर ऐप है जिसे गूगल ने रिमूव किया। इससे पहले मंगलवार को ही प्ले स्टोर से टिकटॉक की तरह ही काम करने वाले Mitron ऐप को भी हटाया गया है। इस ऐप को हटाने के पीछे का कारण ये है कि यह गूगल प्‍ले स्‍टोर की टॉप ट्रेंडिंग लिस्‍ट में आ गया था। इसे जयपुर की एक कंपनी OneTouchAppLabs ने 17 मई को डिवेलप किया था। कंपनी ने भी इसे प्‍ले स्‍टोर से हटाए जाने की पुष्टि एक ट्वीट के जरिए की है।

लेकिन TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप ने गूगल प्ले स्टोर की भ्रामक व्यवहार नीति का उल्लंघन किया है। इस पॉलिसी के तहत कोई भी ऐप यूजर की डिवाइस सेटिंग्स में या ऐप के बाहर के फीचर में कोई बदलाव नहीं कर सकता, साथ ही किसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप को हटाने के लिए उत्तेजित नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+