सुशांत केस: बीत गया एक साल का वक्त, फिर भी बरकरार हैं ये चार सवाल
नई दिल्ली, 14 जून: आज से ठीक एक साल पहले यानी 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जांच में मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुसाइड केस बता दिया, लेकिन बाद में उनकी लिव इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गईं। कुछ दिनों बाद इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया, जहां पर बीजेपी ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का भी नाम इस केस में घसीटा जाने लगा। वैसे केस सीबीआई को ट्रांसपर तो हो गया लेकिन चार सवाल ऐसे हैं जो आज भी लोगों को परेशान करते रहते हैं।

पटना में FIR की सलाह किसने दी?
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने 25 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एक एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। साथ ही कहा गया कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले। बाद में ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और इसी FIR के आधार पर 5 अगस्त 2020 को सीबीआई जांच के आदेश दिए गए। फिर ये बात सामने आई कि महाराष्ट्र कैडर के एक आईपीएस अधिकारी ने मुंबई पुलिस को जांच से बाहर रखने के लिए पटना में मामला दर्ज करवाने की सलाह दी थी। आईपीएस मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और उनका ये काम मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रतिद्वंद्विता का परिणाम था। हालांकि उस अधिकारी का नाम बाहर नहीं आया।
Recommended Video

सीबीआई चुप क्यों है?
जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये केस सीबीआई को हैंडओवर हुआ, तो तीन अधिकारियों की टीम मुंबई भेजी गई। वो वहां पर एक महीने तक रहे और केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद एम्स से डॉक्टरों की एक टीम गई थी। वैसे एजेंसी ने अभी तक अपनी जांच सार्वजनिक नहीं की, लेकिन एम्स की टीम ने ये बात मानी थी कि सुशांत ने खुद फांसी लगाई। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है। दिलचस्प बात ये है कि सुबोध जायसवाल, जो महाराष्ट्र में पुलिस महानिदेशक थे, वो अब सीबीआई के प्रमुख हैं। अगर सीबीआई की जांच में मुंबई पुलिस की जांच से कुछ अलग निकला तो उनके ऊपर भी सवाल खड़े होंगे, क्योंकि उन्होंने भी ये बात कही थी कि सुशांत ने सुसाइड किया है।

प्रियंका के खिलाफ केस का क्या होगा?
रिया चक्रवर्ती ने 6 सितंबर 2020 को सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का मामला दर्ज करवाया। आरोप है कि प्रियंका ने अप्रैल में दिल्ली के एक डॉक्टर तरुण कुमार की सलाह पर अपने भाई को एंटीडिप्रेसेंट की लिस्ट व्हाट्सएप पर भेजी थी। उन्हीं दवाइयों ने सुशांत की मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाला। बॉम्बे हाईकोर्ट में इस केस को रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई थी, लेकिन ये केस अभी भी बरकरार है। मुंबई पुलिस जल्द प्रियंका से पूछताछ कर सकती है।

ड्रग सिंडिकेट कहां है?
5 सितंबर 2020 को रिया ने माना कि उसने सुशांत के लिए मारिजुआना खरीद था। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) ने 33 लोगों से पूछताछ की। एजेंसी ने दावा किया कि बॉलीवुड ड्रग्स का अड्डा बन गया है। इसके बाद दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल और सारा अली खान जैसे सितारे भी एनसीबी की रडार पर आए। हालांकि एनसीबी किसी बड़ी मछली को पकड़ने में नाकाम रही, बस कुछ छोटे पेडलर्स ही उसकी गिरफ्त में आए। ऐसे में सवाल ये है कि जिस बड़े ड्रग सिंडिकेट की बात हो रही थी उसके सरगना कहां हैं?












Click it and Unblock the Notifications