'पैगाम ए मोहब्बत है', प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे धर्मगुरु, दिया जाएगा यह संदेश
दोनों सदनों की कार्यवाही के दौरान आज देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसे लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि पैगाम-ए-मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

संसद की कार्यवाही देखेंगे धार्मिक नेता
देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से संसद में मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह संसद की कार्यवाही भी देखेंगे। इस मुलाकात के माध्यम से भारत के एक होने का संदेश दिया जाएगा।
लोकसभा में पीएम मोदी देंगे जवाब
गौरतलब है कि लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे संबोधन करेंगे। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। उन्होंने सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा है।
जम्मू कश्मीर के लिए अंतरिम बजट आज संसद में होगा पेश
जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। विभिन्न विकास परियोजनाओं समेत ढांचागत विकास के लिए धनराशि के पर्याप्त प्रावधान की उम्मीद है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट में कोई भी बदलाव नहीं किये गए और साथ उन्होंने यह भी बोला है इस बार सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो बढती आबादी के करण जो भी अर्थव्यस्था में मुश्किल आई है। 10 सालों के अंदर जितना कांग्रेस ने कभी नहीं किया है उतना भाजपा ने करके दिखाया है। बजट के समाप्त का दिन है वो अप्रैल-मई के 10 दिन के अंतरल में होगा।












Click it and Unblock the Notifications