मणिपुर में राहत: हिंसाग्रस्त इंफाल में हालत पर काबू, कल कर्फ्यू में रहेगी 6 घंटे की ढील
हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से हालात पर प्रशासन काबू पाने में सफल हुआ है। राज्य की राजधानी इंफाल में हालात काबू में आने पर शु्क्रवार (29 सितंबर) को प्रशासन ने 6 घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में जातीय हिंसा को लेकर हालात काबू में आने के पूरे आसार दिख रहे हैं। स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आने के बाद बृहस्पवार को इंफाल पश्चिम जिला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है।

इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर कहा, "इंफाल पश्चिम जिले के सभी क्षेत्रों के लिए 29 सितंबर, 2023 को सुबह 5 बजे से 11 बजे तक आम जनता की उनके आवासों के बाहर आवाजाही पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। इस दौरान सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना किसी सभा/धरना-विरोध/रैली नहीं की जाएगी।"
दरअसल, इस हफ्ते बुधवार को एक बाद फिर मणिपुर में हालात बिगड़े थे। जिसके बाद एक बार फिर से हिंसा भड़कने की आशंकाएं बढ़ गईं थी। ये हालत तब बने जब दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं। जिसके बाद राज्य में फिर से तनावपूर्ण स्थिति देखी गई। हालात को देखते हुए शासन ने इंफाल पूर्व में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दे दिया था। सरकार ने इसके साथ इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया। सरकार का यह फैसला दो मैतेई छात्रों की हत्या पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है, जो कथित तौर पर अपहरण किए जाने के बाद लापता हो गए थे। ये बच्चे 6 जुलाई से लापता थे।
लेकिन अब स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद एक बार फिर से शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। वहीं मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। मणिपुर सरकार ने इस बीच राज्य में आमजन की सुविधाओं के दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। राज्य में स्वास्थ्य, बिजली, नगर निकाय, मीडिया और ईंधन स्टेशनों जैसी आवश्यक सेवाओं और यातायात सुविधा सुचारु करने पर फोकस किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications