दिल के मरीजों को बड़ी राहत, सस्‍ता होगा इलाज

भारत के अंदर दिल के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कॉरनरी स्टेंट की कीमतों में कमी कर दी है।

नई दिल्ली। भारत के अंदर दिल के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कॉरनरी स्टेंट की कीमतों में कमी कर दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद स्‍टेंट की कीमतों में 85 फीसदी तक कमी आ जाएगी। कीमतें कम होने के बाद अब दिल के मरीजों को धातु के स्टेंट 7,260 रुपए में और ड्रग स्टेंट की कीमत 29,600 रुपए देनी होगी।
दिल के मरीजों को बड़ी राहत, सस्‍ता होगा इलाज

नेशनल फॉर्मास्‍टुयिकल प्राइसिंग अथॉरिटी(एनपीपीए) की तरफ से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक दिल के मरीजों को देखते हुए जनता के हित में यह निर्णय किया गया है। इसके तहत सरकार ने स्‍टेंट की यह कीमत तय कर दी है।

आपको बताते चलें कि स्‍टेंट की मदद से किसी भी व्‍यक्ति की धमनी को चालू रखा जाता है। अगर किसी की धमनी में कोई रूकावट होती है या फिर खून का बहना रूकता है तो उस धमीन को स्‍टेंट डालकर खोला जाता है। आपको बताते चले कि सबसे ज्‍यादा जरूरत स्‍टेंट की किडनी और बाईपास सर्जरी के समय होती है।

बाजार में इस समय दिल के मरीजों को स्‍टेंट के लिए 25,000 रुपए से 2 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। एनपीपीए के पास मौजूद तथ्‍यों के मुताबिक प्राइवेट हॉस्पिटल सबसे ज्‍यादा मुनाफा स्‍टेंट में कमाते हैं। अस्‍पताल इसमें 600 फीसदी से ज्‍यादा का मुनाफा कमाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+