Manipur News: इंफाल में यह रिलीफ कैंप गर्भवती महिलाओं के लिए साबित हुआ वरदान, 32 बच्चों का हुआ जन्म
Manipur Relief Camp: मणिपुर में जिस तरह से पिछले दो महीनों से अधिक समय से हालात अस्थिर हैं, हिंसा देखने को मिल रही है उसके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मुश्किल के समय में लोगों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं।
यहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खुमान लंपक के हॉस्टल को रिलीफ कैंप में बदल दिया गया है। इस गर्भवती महिलाओं के लिए खास तौर पर स्थापित किया गया है। इस रिलीफ कैंप को इंफाल में स्थापित किया गया है, जोकि महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है।

जो गर्भवती महिलाएं या हाल ही में मां बनी महिलाएं हिंसा प्रभावित इलाकों में रह रही थीं और उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा है, ऐसी महिलाओं की यहां पर मदद की जा रही है। मोइरांगेदम लैरांग ने यहां पर डेस्क का जिम्मा संभाल रखा है और वह कहती हैं कि मैं ही हूं मदर इन लॉ।
बता दें कि इस रिलीफ कैंप की शुरुआत प्रदेश की भाजपा यूनिट ने की थी। इसके बाद इसे अलग-अलग जगहों से डोनेशन मिलने लगा। इस कैंप के इंचार्ज आरके नॉनद्रेनखोंबा ने बताया कि जो महिलाएं गर्भवती हैं या उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है उनकी मदद के लिए इस कैंप की शुरुआत की गई है। फिलहाल यहां 41 महिलाएं हैं।
यहां काम कर रहीं नर्स मोइरंगथेम प्रिया का कहना है कि यहां पर सभी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां महिलाओं का समय-समय पर चेकअप होता रहता है। यहां पर एक एंबुलेंस भी है, दो अन्य वाहन आपात सेवा के लिए उपलब्ध हैं। प्रिया यहां पर दो महीने से अधिक समय से तैनात हैं। यहां पर एक गाइनोकॉलिजिस्ट और पीडिट्रियाशियन भी हैं।
इस रिलीफ कैंप की शुरुआत 21 मई को हुई थी। यहां अबतक 79 महिलाएं आ चुकी हैं, इन्हें प्रदेश के अलग-अलग रिलीफ कैंप से यहां लाया गया था। यहां पर कुल 32 बच्चों का जन्म हुआ है, जिसमे 16 लड़कियां और 16 लड़के शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications