मुकेश अंबानी का आई-कॉन्टैक्ट रूल क्या है, जिसने उनको बना दिया भारत का सबसे अमीर आदमी
Reliance Mukesh Ambani Eye Contact Rule: भारत के सबसे अमीर शख्स 68 साल के मुकेश अंबानी आज गूगल के टॉप ट्रेंड में भी नजर आ रहे हैं। वजह है मुकेश अंबानी का हालिया इंटरव्यू, जिसमें उनके 'आई-कॉन्टैक्ट रूल' का खुलासा हुआ है। मुकेश अंबानी का यही वो नियम है, जिसने रिलायंस इंडस्ट्रीज को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
मैकिन्से एंड कंपनी को दिए गए एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने स्वीकार किया कि वे पिछले 40 साल से एक बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली नियम (आई-कॉन्टैक्ट रूल) का पालन कर रहे हैं। कर्मचारियों से आंख मिलाकर बात करना। उनका मानना है कि इस नियम से नेतृत्व में ईमानदारी और पारदर्शिता आती है, जो किसी भी संस्था की सबसे बड़ी ताकत होती है।

अंबानी ने कहा कि ''करीब 30-40 साल पहले मैंने खुद से वादा किया था कि मैं अपने हर कर्मचारी की आंखों में आंख डालकर बात करूंगा। आज रिलायंस में हम अपने सभी वरिष्ठ सािथयों से कहते हैं कि आई-कॉन्टैक्ट बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपकी सच्चाई झलकती है।

यह भी पढ़ें- Prakash Shah: 75 करोड़ की सैलरी छोड़कर संन्यासी बनने वाले प्रकाश शाह कौन हैं? मुकेश अंबानी से है खास कनेक्शन
अगर हम आंख मिलाकर बात नहीं कर सकते, तो शायद हम कुछ गलत कर रहे हैं। यह भी कहा कि यह नियम रिलायंस की संस्थागत संस्कृति (Institutional Culture) का अहम हिस्सा बन चुका है। "हमारे लिए यह सिद्धांत ही हमारी सबसे बड़ी बीमा पॉलिसी है, जो किसी भी जोखिम से कंपनी को बचा सकता है।

जियो लॉन्च को बताया अब तक का सबसे बड़ा जोखिम
इस इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने स्वीकार किया कि 2016 में रिलायंस जियो को शुरू करना उनके कारोबारी जीवन का सबसे बड़ा जोखिम था। उस समय कई विश्लेषकों ने इसकी असफलता की आशंका जताई थी। मैंने बोर्ड से कहा था कि अगर हम इस निवेश से मुनाफा नहीं भी कमा पाए, तब भी यह भारत के लिए हमारी सबसे बड़ी परोपकार की भावना होगी। क्योंकि इससे देश डिजिटलीकरण की राह पर अग्रसर होगा, और एक नया भारत बनेगा। रिलायंस जियो के आने के बाद भारत में टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति आई। मुफ्त वॉयस कॉल्स और सस्ते डेटा प्लान्स ने देश के करोड़ों लोगों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications