डेटा स्पीड टेस्ट में JIO ने मारी बाजी, ये कंपनी रही दूसरे नंबर पर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मंगलवार को देश भर में अपनी व्यवसायिक सेवाओं का एक साल पूरा कर लिया। 5 सिंतबर 2016 को जियो बाजार में उतरा था। इस मौके जियो के लिए एक और खुशखबरी है। रिलायंस जियो ने औसत मासिक डेटा स्पीड में जुलाई महीने में बाजी मारी है। ट्राई द्वारा मंगलवार को जारी किए आंकड़ों में जियो डेटा स्पीड टेस्ट में सबसे आगे रही।

स्पीड के मामले में जियो ने अपने नजदीकी ऑपरेटर को लगभग दोगुने अंतर से पछाड़ा। जियो डेटा स्पीड के मामले में ट्राई के स्पीड चार्ट पर लगातार सात महीनों से जियो टॉप पर बनी हुई है। बाजार में मौजूद मोबाइल कंपनियां भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया उससे इस मामले में काफी पीछे हो गईं हैं। जुलाई में जियो की डाउनलोड स्पीड 18.331 एमबीपीएस रही है, जबकि एयरटेल की उससे लगभग आधे से भी कम स्पीड थी। एयरटेल 9.266 एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर रही, आइडिया सेलुलर की 8.833 एमबीपीएस और वोडाफोन इंडिया की स्पीड 9.325 एमबीपीएस रही।
जियो ने मुफ्त वॉयस कॉल के साथ एक साल पहले भारतीय दूरसंचार बाजार में कदम रखा था। सूत्रों के मुताबिक, देश में मोबाइल डेटा उपभोग पिछले एक साल में 20 करोड़ जीबी से बढ़कर 150 करोड़ जीबी हो चुका है। सूत्रों ने कहा कि इनमें से जियो के नेटवर्क पर हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा का उपभोग होता है। जियो ने साल 2016 के पांच सितंबर से सभी 22 सर्किल में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत की थी।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications