Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, मिल रहा है 8GB डेटा बिल्कुल FREE, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो हमेशा अपने बेहतरीन ऑफर्स से यूजर्स को हैरान करती रही है। कंपनी ने एक बार फिर से यूजर्स को धमाकेदार ऑफर देकर बड़ी खुशखबरी दी है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए रोजाना 2GB FREE डेटा पेश किया है। जी हां जियो ने अपने यूजर्स को 8GB डेटा फ्री में ऑफर किया है। जियो के इस ऑफर को खासकर Jio Cricket Pack के अंतर्गत पेश किया गया है और आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए पेश किया गया है।

 8GB डेटा बिल्कुल FREE

8GB डेटा बिल्कुल FREE

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का सीज़न खत्म होने वाला है। जियो ने अपने सब्सक्राइबर को आईपीएल के आखिरी प्लेऑफ और फाइनल मैच देखने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए नया पैक पेश किया है। जियो ने अपने यूजर्स को Jio Cricket Pack के तहत नया डेटा पैक पेश किया है, जिसके अंतर्गत यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा अतिरिक्त में मिल रहा है। ये अतिरिक्त पैक 4 दिनों के लिए होगा, यानि यूजर्स को कुल 8 जीबी डेटा मिलेगी।

 क्या है प्लान में खास

क्या है प्लान में खास

इस प्लान में यूजर्स को 8जीबी डेटा अतिरिक्त मिलेगा। रोजाना 2जीबी डेटा की लिमिट होगी। इस डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस पर आ जाएगी। इस पैक की वैधतता 29 मई तक के लिए है। आप My Jio App पर जाकर जियो क्रिकेट पैक के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए आपको एप के माय प्लान के ऑप्शन में जाकर चेक करना होगा। आपको इस प्लान के बारे में बताए तो मुफ्त दिए जा रहे इस एड-ऑन पैक की कीमत 101 रुपए है। हलांकि इस पैक में आपको कॉलिंग और एसएमएस भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी।

Jio IPL Pack

Jio IPL Pack

आपको बता दें कि इससे पहले जियो ने Jio IPL Pack लॉन्च किया था। 251 रुपए वाले इस पैक को खासकर आईपीएल मैचों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। आईपीएल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने में यूजर्स को आसानी हो इसके लिए 51 दिनों तक चलने वाले इस प्लान में 102जीबी डेटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+