कोविड के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस का बड़ा ऐलान, जामनगर में बनेगा 1000 बेड का कोविड सेंटर, फ्री होगा इलाज
मुंबई, अप्रैल 28। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देश भर में अस्पतालों में जगह की कमी हो रही है। इसके लिए जहां दुनिया भर से मदद आ रही है वहीं संकट की इस घड़ी में भारतीय उद्योग जगत भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। मदद करने वालों में रिलायंस फाउंडेशन का नाम प्रमुख है। अब ताजा खबर है कि रिलायंस फाउंडेशन गुजरात के जामनगर में 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहा है। इस सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई की भी व्यवस्था रहेगी।

इस कोविड अस्पताल की खासियत यह होगी कि यहां पर मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और इसे बनाने से लेकर यहां पर सारी सुविधाएं देने का खर्च रिलायंस वहन करनेगा। रिलायंस फाउंडेशन ने इस बारे में जानकारी दी है।
फाउंडेशन ने बताया कि 400 बेड का एक कोविड केयर सेंटर राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल जामनगर में एक सप्ताह के भीतर तैयार होकर काम करना शुरू कर देगा। उसके बाद जामनगर में ही एक दूसरी लोकेशन पर अगले 2 सप्ताह में 600 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगी जहां पर मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications