राहुल गांधी के अनिल अंबानी के लिए क्रोनी कैपिटलिस्ट कमेंट पर रिलायंस का जवाब, यूपीए ने भी दिए थे 1 लाख करोड़ के ठेके

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनिल अंबानी पर क्रोनी कैपिटलिज्म के आरोपों को रिलायंस ग्रुप ने निराधार बताया है। कंपनी की ओर ये कहा गया है कि उनको यूपीए की सरकार के समय भी कई बड़े ठेके मिले थे, तो क्या कांग्रेस गलत कंपनी की मदद कर रही थी। राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में अनिल अंबानी को क्रोनी कैपिटलिस्ट (राजनीतिक साठगांठ से काम करने वाला) कहा है। जिस पर रिलायंस ग्रुप ने रविवार को अपना जवाब दिया है।

rahul gandhi, Reliance, Rahul Gandhi crony capitalist remark, capatalist, Anil Ambani, राहुल गांधी, क्रोनी कैपिटलिस्ट, रिलायंस, अनिल अंबानी

रिलायंस की ओर से कहा गया कि राहुल दुर्भावना से होकर प्रेरित झूठ बोल रहे हैं। रिलायंस ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि गांधी ने हमारे चेयरमैन अनिल अंबानी पर क्रोनी कैपटलिस्ट और बेईमान बिजनसमैन होने का आरोप लगाया, यह बिल्कुल झूठ है। उनके दावों का कोई आधार नहीं है, नाकोई विश्वसनीय सूबत उन्होंने नहीं दिया है।

कंपनी की ओर से कहा गया है कि 2004-2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 सालों में दौरान अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप को पावर, टेलिकॉम, रोड, मेट्रो जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये के ठेके दिए गए। ऐसे में राहुल गांधी बताएं कि क्या उनकी सरकार 10 सालों तक एक क्रोनी कैपटलिस्ट और बेईमान बिजनसमैन का समर्थन करती रही थी।

राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमलावर हैं और अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप को फायदा पहुंचाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अनिल अंबानी को क्रोनी कैपिटलिस्ट बताते हुए मौजूदा सरकार से उनके रिश्तों पर सवाल उठाए थे।

पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+