कांग्रेस अवसाद में है, प्लीज गोवा बीच पर आराम करे:नकवी
पणजी। लगातार कांग्रेस की ओर से लगातार हो रहे बीजेपी पर हमले पर आज भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चुटकी ली। नकवी ने कहा कि कांग्रेस अवसाद में है, उसे अपनी हार पच नहीं रही है इसलिए ऊंट-पटांग बयानबाजी कर रही है। मेरी सलाह है कि वो सभी गोवा बीच पर आकर आराम करना चाहिए। इससे उनका दिमाग भी ठंडा होगा और वो बकवास भी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री 1975-77 के बीच देश में लगे आपातकाल के 40 साल पूरा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पणजी पहुंचे थे। मालूम हो कि ललित मोदी विवाद पर कैबिनेट मिनिस्टर सुषमा स्वराज, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का इस्तीफा मांग रही कांग्रेस इन दिनों बीजेपी पर चौतरफा हमला कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications