राजनाथ सिंह बोले- भारत-नेपाल का रिश्ता 'रोटी-बेटी' का, दुनिया की कोई ताकत नहीं तोड़ सकती

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'उत्तराखंड जनसंवाद रैली' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 6 वर्ष पूरे हुए हैं।पांच वर्षों में लगातार जनता के बीच सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर गए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरे होने पर हम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री जी ने जिस सूझबूझ और इच्छा शक्ति के साथ कोरोना से लड़ने के लिए जो भी कदम उठाए हैं, उसकी सराहना पूरे विश्व से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक हो रही है।

Recommended Video

    India-Nepal Dispute पर बोले Rajnath Singh, भारत-नेपाल के बीच 'रोटी-बेटी' का रिश्ता | वनइंडिया हिंदी
    relation between India Nepal is not ordinary one but that of roti and beti: Rajnath Singh

    भारत नेपाल मु्द्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमारे पड़ोसी देश नेपाल में इस सड़क को लेकर कुछ गलतफहमियां पैदा हुई हैं। नेपाल के साथ हमारे केवल सामाजिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक रिश्ते भी हैं। भारत-नेपाल का रिश्ता 'रोटी-बेटी' का है। दुनिया की कोई भी ताकत इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकती है। मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि भारतीयों के मन में कभी भी नेपाल को लेकर किसी भी प्रकार की कटुता पैदा हो ही नहीं सकती है। इतना गहरा संबंध हमारे साथ नेपाल का है।हम मिल बैठकर इन सब समस्याओं का समाधान करेंगे।

    मानसरोवर यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि, यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत सरकार ने एक सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले मानसरोवर जाने वाले यात्री सिक्किम के नाथुला का रूट लेकर जाते थे, जिससे अधिक समय लगता था। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने लिपुलेख तक एक लिंक रोड का निर्माण किया, जिससे मानसरोवर जाने के लिए एक नया रास्ता खुल गया। पहले यात्रा के मुकाबले अब 6 दिन कम समय में मानसरोवर की यात्रा होगी।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री जी ने वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना शुरु की है। जिसके तहत उत्तराखंड का कोई निवासी अगर तमिलनाडु में भी रोजगार के लिए जाता है तो वहां भी सस्ते दर पर अनाज प्राप्त कर सकेगा, लेकिन भाजपा सरकार ने जो काम किया है उसे देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आजाद भारत की राजनीति में जो विश्वास का संकट पैदा हुआ था। उस विश्वास के संकट को हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और उस पर भाजपा सरकार ने विजय प्राप्त की है।

    relation between India Nepal is not ordinary one but that of roti and beti: Rajnath Singh

    राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत 2013 में अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में दुनिया में 9 वें स्थान पर था। पीएम मोदी सिर्फ 5 साल के भीतर इसे 5 वें स्थान पर लाने में सफल रहे। हमारा उद्देश्य अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत को दुनिया के शीर्ष 3 देशों में लाना है। पिछले 6 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने बहुत प्रगति की है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हमारा देश जब आगे बढ़ रहा था, तो सारे विश्व के सामने कोरोना की चुनौती पैदा हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+