कर्मचारी और मालिक के रिश्ते भारत में सबसे खराब!
बेंगलोर। भारत एक ऐसा देश है जहां पर कर्मचारी और मालिक के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रमिक मालिक संबन्धों में मामलों में भारत सूची में 61वें स्थान पर है। इस मामले में भारत मेक्सिको, थाईलैंड और फिलिपींस जैसे देशों से भी पीछे है। भारत को श्रम बाजार को क्या रोक रहा है शीर्षक वाली यह रिपोर्ट है। इसी रिपोर्ट में दिया गया है कि भारत में श्रमिक या कहें कर्मचारियों व मालिकों के बीच रिश्ते सही खराब हैं। जिससे श्रम बाजार खराब होता जा रहा है। श्रम बाजार को कामयाब होने से यही चीज रोक रही है।

चीन भी भारत से बेहतर
आपको बता दें कि भारत की हालत चीन से भी गई गुजरी है। श्रमिकों और मालिकों पर आधारित रिपोर्ट में चीन 60वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में चीन में मालिकों और श्रमिकों के बीच रिश्ते खराब होते जा रहे हैं।
छटनी करने में भी भारत आगे
आपको बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने कर्मचारियों की छटनी करने में भी कई देशों की तुलना में कहीं आगे है। छटनी करने में बांग्लादेश 25वें, चीन 28वें और पाकिस्तान 35वें स्थान है तो वहीं भारत का स्थान छटनी करने में 52वां है।












Click it and Unblock the Notifications