रेखा अमिताभ बच्चन को तो रिझा सकती हैं पर वोटरों को नहीं: विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के लिये रेखा और सचिन द्वारा प्रचार करने के सवाल पर कहा है कि रेखा और सचिन भले ही भीड़ जुटा लें लेकिन वो किसी भी पार्टी के लिये वोट नहीं बंटोर सकते। खासकर अभिनेत्री रेखा पर निशाना साधते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रेखा महानायक अमिताभ बच्चन को तो प्रभावित कर सकती हैं लेकिन वोट नहीं जुटा सकतीं।
सचिन के बारे में बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि सचिन बल्ले से तो खूब रन बना सकते हैं मगर वोट नहीं जुटा सकते। विजयवर्गीय ने इन स्टार प्रचारकों को नाइट लैंप की संज्ञा भी दी। विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव आयोग और आदर्श आचार संहिता को लेकर भी विवादित बयान दिया था और इसके बाद वह बैकफुट पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications