आडवाणी के साथ रेखा, जया, हेमा और सचिन को बनाया गया संसदीय समिति सदस्य

नई दिल्ली। बीते दिनों बुजुर्ग नेताओं को साइडलाइन करने का अारोप झेलने वाली भाजपा में नया फैसला लिया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) पर ससंदीय समिति का सदस्य बनाया गया है।

advani sidelined

समिति के अध्यक्ष भाजपा के युवा सांसद अनुराग ठाकुर हैं व आडवाणी के साथ अभिनेत्री रेखा, जया बच्चन और हेमा मालिनी के अलावा सचिन तेंदुलकर को इस समिति का सदस्य बनाने की घोषणा हुई है।

गौरतलब है कि आडवाणी लोक उपक्रम संबंधी समिति के भी सदस्य हैं, जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार हैं।पार्टी के दूसरे बड़े नेता मुरली मनोहर जोशी को पहले ही प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष पद दिया जा चुका है।

मुख्य विपक्षी दल को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी तथा विधि एवं कार्मिक मंत्रालय से संबद्ध स्थाई समितियों की अध्यक्षता भी हासिल हुई है। अश्वनी कुमार विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी तथा ईएमएस नचियप्पन विधि एवं कार्मिक पर संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे।

भाजपा की सहयोगी शिवसेना के आनंदराव अडसूल रसायन एवं उर्वरक जबकि तेदेपा के जेसी दिवाकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति पर समिति के प्रमुख होंगे। यह फेरबदल क्‍या प्रशासनिक स्‍तर पर क्‍या रंग लाएगा इसका जवाब अभी वक्‍त के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+