जब आशा भोंसले के चरणों में गिर पड़ी महान अभिनेत्री रेखा

Recommended Video

    Rekha says Asha Bhosle was BEST part of my career ! | FilmiBeat

    मुंबई। मुंबई में आयोजित पांचवें यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड समारोह में गायिका आशा भोंसले को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। 83 साल की आशा ताई को 63 साल की खूबसूरत रेखा से सम्मानित किया। मंच पर रेखा और आशा भोंसले दोनों मौजूद थी। रेखा ने पहले उन्हें शॉल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आशा ताई के कदमों में गिर पड़ी। उन्होंने आशा ताई के पैर छुए। ये देखकर खुद आशा भोंसले भी भावुक हो उठीं।

     आशा ताई के कदमों में गिर पड़ीं रेखा

    आशा ताई के कदमों में गिर पड़ीं रेखा

    रेखा ने आशा ताई को सम्मान देते हुए उनके चरण स्पर्श किए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं खुद आशा ताई भी भावुक हो उठी। हालांकि पैर छूने के लिए वो इतनी ज्यादा नीचे झुक गईं कि उन्हें दोबारा खड़े होने के लिए वहां मौजूद लोगों की मदद लेनी पड़ी।

     एक ही रंग की साड़ी में आशा और रेखा

    एक ही रंग की साड़ी में आशा और रेखा

    इस मौके पर आशा भोंसले और रेखा दोनों ने ही एक ही रंग की साड़ी पहनी थीं। दोनों ने ही क्रीम और गोल्डन साड़ी पहन रखी थी। दोनों एक दूसरे को देखकर बेहद खुश हुई। पूरे इवेंट के दौरान दोनों आपस में बात करती नजर आईं। दोनों मंच पर भी एक दूसरे से बात करती रहीं।

    रेखा ने किया किस

    रेखा ने किया किस

    इस मौके पर आशा ताई को देखकर रेखा इतनी खुश थी कि उन्होंने आशा ताई को किस कर लिया। दोनों ने ही पूरे समारोह को अपने में समेट लिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थे, लेकिन सबकी निगाहें सिर्फ रेखा पर टिकी थी।

    12000 गानों का रिकॉर्ड

    12000 गानों का रिकॉर्ड

    आपको बता दें कि 83 साल की आशान भोंसले ने हिंदी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, भोजपुरी, रुसी भाषाओं में गाने गाए हैं। 20अगल-अगल भाषाओं में उन्होंने करीब 12000 गानों को अपनी आवाज दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+