COVID-19 Vaccination: 28 अप्रैल से शुरू होगा 18 साल से बड़े लोगों का रजिस्ट्रेशन, 1 मई से लगेगा टीका
नई दिल्ली, अप्रैल 22: देशभर में 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू होने जा रहा है। इस टीकाकारण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। ऐसे में 28 अप्रैल से सभी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। टीका लगवाने वाले सभी लोग CoWIN प्लेटफॉर्म और आरोग्य सेतु ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जिसके बाद वो आसानी से कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।
Recommended Video

कोरोना का टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल में भी लगाया जाएगा। वैक्सीन लेने वाला शख्स अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी सेंटर पर वैक्सीन लगवा सकता है। इससे पहले 24 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करने की अफवाह चल रही थी, जिस पर सरकार की ओर से विराम लगा दिया है।
पहले और दूसरे चरण में जहां वॉक-इन की अनुमति थी। इस चरण में वॉक-इन पंजीकरण नहीं होगा। इसका साफ मतलब है कि सभी को आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 18 से 44 वर्ष के बीच के व्यक्ति को सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन की सुविधा नहीं मिलेगी।
केंद्र सरकार के अस्पतालों में टीकाकरण सभी के लिए मुफ्त रहेगा। राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में लोगों को वैक्सीन के खुले बाजार मूल्य के आधार पर अपनी वैक्सीन खुराक के लिए भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि भारत में अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा कोरोना की खुराक लगा दी गई है। 13 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को सिर्फ 95 दिन लगे, जिसके बाद भारत में चल रहा कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कैंपेन माना गया है।












Click it and Unblock the Notifications