महाराष्ट्र: मौसम विभाग ने दी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई। जहां एक ओर इस समय मुंबई की भारी बारिश से सभी लोग परेशान हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय मौसम विभाग की तरफ से आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चेतावनी के अनुसार महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक इसी तरह की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक मुंबई वालों को ऐसी ही परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

इसी बीच लोगों ने एक दूसरे की मदद का एक खास रास्ता इजात किया है। लोग एक दूसरे की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जगह-जगह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि किन रास्तों से जाना सही रहेगा। इतना ही नहीं, बहुत सी वीडियो भी शेयर हो रही हैं, जिनसे पता चल सके कि अलग-अलग इलाकों में कहां क्या स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications