PM मोदी के विमान ने मांगा ईंधन तो मिली धमकी, करना पड़ा 92 मिनट तक इंतजार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिनों की विदेश यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान मोदी कई देशों में जा रहे है। मोदी केयात्रा के अगले पड़ाव के तहत उन्हें म्यांनार से आस्ट्रेलियाजाना था, लेकिन म्यांमार एयपोर्ट ऑर्थोरिटी की लापरवाही के चलते मोदी के विमान 'एयर इंडिया वन' को 92 मिनट तक वहीं इंतजार करना पड़ा।

narendra modi

दरअसल ब्रिस्बेन रवाना होने से पहले ईंधन भरने में देरी के कारण म्यांमार के नेपईताव हवाई अड्डे पर 92 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदीको उस विमान से गुरुवार को रात साढ़े 9 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह विमान हवाई अड्डे के कर्मचारियों के 'असहयोग' के कारण रात 11 बजकर दो मिनट पर ही रवाना हो पाया।

दरअसल एयर इंडिया के अधिकारी म्यांमार हवाई अड्डे के अधिकारियों से ईंधन जल्दी भरने के लिए कह रहे थे ,लेकिन एयरपोर्ट के अधिकारिों के मुताबिक वीवीआईपी विमान में गुरुवार रात को रवानगी से पहले ही ईंधन भरा जाएगा, उससे पहले नहीं। बाद में मोदी की सुरक्षा संभालने वाले एसपीजी और दूतावास के दखल के बाद ही बोइंग 747 में क्षमता के अनुरूप ईंधन भरा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+