लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस ने जारी की 20 अन्य लोगों की तस्वीर

Red Fort Violence: नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला पर हिंसा फैलाने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा में कथित तौर पर शामिल 20 अन्य लोगों की तस्वीर जारी की है।

Recommended Video

    Red Fort Violence Case: Delhi Police ने 20 और आरोपियों की Photos जारी की | वनइंडिया हिंदी
    Red Fort Violence

    इसके पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवा को लाल किला हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीर जारी की थी। इन सभी पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने विभिन्न स्रोतों से मिले वीडियो को स्कैन करने के बाद आरोपियों की तस्वीर जारी की है।

    पुलिस ने बताया कि तस्वीरें जारी करने के साथ ही इनकी पहचान करने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

    तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को जब देश का गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था उसी दिन ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया था। ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क गई थी और एक गुट लाल किले पर पहुंच गया था। इस दौरान वहां पुलिसवालों के साथ मारपीट करते हुए लाल किले पर निशान साहिब फहरा दिया गया था। दिल्ली में अन्य कई जगहों पर भी पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+