लाल किले पर हिंसा के मामले में मोस्ट वॉन्टेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार, घर से दो तलवारें बरामद

26 जनवरी पर दिल्ली में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

नई दिल्ली। 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में निकाले गए किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किले पर तलवार लहराने वाले और हिंसा मामले में मोस्ट वॉन्टेड मनिंदर सिंह को राजधानी के पीतम पुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्थित मनिंदर सिंह के घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं। मनिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Recommended Video

    Red Fort Violence: Delhi Police ने तलवार लहराने वाले Maninder Singh को किया अरेस्ट | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह उर्फ मोनी मुख्य आरोपियों में से है। लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान लिए गए वीडियो में मनिंदर सिंह तलवार लहराता हुआ नजर आया था। 30 वर्षीय मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने मनिंदर सिंह को मंगलवार को पीतम पुरा इलाके में बस स्टॉप के पास से गिरप्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने मनिंदर सिंह के घर की तलाशी ली, जहां से दो तलवारें बरामद हुईं।

    ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई थी लाल किले पर हिंसा
    आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के तहत बीती 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला था और इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में हिंसा की खबरें आईं। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों की दिल्ली पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह दिल्ली के लाल किले पर पहुंचा और वहां धार्मिक झंडा लहराया। इस हिंसा में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+