Red Alert in Mumbai: अगले 3 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका, BMC ने की ये अपील

मुंबई। मायानगरी में लगातार भारी बारिश और आंधी से हालात काफी खराब हो गए हैं, कई जगहों पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम है को वहीं दक्षिण मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव है, मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन घंटों में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका है और इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र के कई और इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Mumbai में आंधी-तूफान के साथ Heavy Rain ने मचाई तबाही, टूटकर गाड़ियों पर गिरे पेड़ | वनइंडिया हिंदी
    लगातार बारिश के कारण बेहाल मुंबई

    लगातार बारिश के कारण बेहाल मुंबई

    मालूम हो कि बुधवार से हो रही लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में भारी जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। कई जगहों पर भारी बारिश और आंधी की वजह से गाड़ियों पर पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आई तो कई जगहों पर गाड़ियां पलट गई।

    पीएम मोदी ने की सीएम उद्धव ठाकरे से बात

    पीएम मोदी ने की सीएम उद्धव ठाकरे से बात

    पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात भी की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी जरूरी काम के अपने घरों से ना निकलें और घरों में ही सुरक्षित रहें। BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें।

    रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है, आपको बता दें कि मंगलवार को उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुबंई की ओर यातायात बाधित रहा तो वहीं उपनगरी सांताक्रूज के नाले में 35 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चे बह गए थे।

    क्या करें

    क्या करें

    • गैस और बिजली कनेक्शन बंद रखें, गैस लीक के हो तो सर्तक हो जाए।
    • अगर निचले इलाके और क्षेत्र में रह रहे है तो वहां से किसी और सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
    • उबला हुआ पानी / क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं।
    • सीवरेज, खुली नाली और गटर आदि से दूरी बनाए।
    • टूट तार, बिजली के खम्बें आदि देखकर चलें।
    • मलबा वगैरह का ध्यान रखें।

    क्या ना करें

    • पानी वाले क्षेत्र में न चलें।
    • पानी वाले क्षेत्र में ड्राइव न करें/ या ड्राइव से बचें।
    • पानी के संपर्क में आने वाले भोजन को न खाएं
    • क्षतिग्रस्त या टूटे हुए बिजली से चलने वाली चीज़ो से दूरी बनाये रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+