उत्तराखंड: अगले 72 घंटे भारी, भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। इस समय उत्तराखंड खराब मौसम की चपेट में हैं, अगले 72 घंटे राज्य पर भारी पड़ सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड-अलर्ट जारी किया है। विभाग के हिसाब से मानसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आपसी टक्कर की वजह से इस समयय पहाड़ों का मौसम बिगड़ गया है।

केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वैसे भी उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही देखने को मिल रही है। अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है।भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के निकट नेशनल हाईवे पर चट्टान गिर गई है जिससे हाईवे बंद हो गया।

सबसे ज्यादा असर पिथौरागढ़ पर

तो वहीं सबसे ज्यादा असर पिथौरागढ़ पर पड़ा है जहां बादल फटने के कारण जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। फसलों का काफी हिस्सा बह गया है।पिछले 24 घंटों में 54 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अगले 72 घंटों में भारी बारिश को लेकर नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी और देहरादून जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+