भारी बारिश की गिरफ्त में मुंबई, 8 रूट पर बसों को डायवर्ट किया गया, ट्रेन सेवा भी बाधित
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है, मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 8 मार्गों पर बेस्ट बस सेवाएं डायवर्ट कर दी गई हैं। वहीं पश्चिमी लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है और कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच बंदरगाह लाइन बंद हो गई है। केंद्रीय लाइन पर ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।
Recommended Video

हाई टाइड की भी संभावना
तो वहीं आज दिन में दोपहर 12.47 बजे यहां हाई टाइड की भी संभावना है और इसलिए बीएमसी ने मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। आपको बता दें कि कल से ही महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी है और कहा गया है कि अगले 24 घंटों में मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है।
BMC ने लोगों से की अपील
आईएमडी ने कहा है कि इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्नन हो गए थे, जिससे कहीं जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया था इसलिए इस बार फिर से BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें।
क्या करें
- गैस और बिजली कनेक्शन बंद रखें, गैस लीक के हो तो सर्तक हो जाए।
- अगर निचले इलाके और क्षेत्र में रह रहे है तो वहां से किसी और सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
- उबला हुआ पानी / क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं।
- सीवरेज, खुली नाली और गटर आदि से दूरी बनाए।
- टूट तार, बिजली के खम्बें आदि देखकर चलें।
- मलबा वगैरह का ध्यान रखें।

क्या ना करें
- पानी वाले क्षेत्र में न चलें।
- पानी वाले क्षेत्र में ड्राइव न करें/ या ड्राइव से बचें।
- पानी के संपर्क में आने वाले भोजन को न खाएं
- क्षतिग्रस्त या टूटे हुए बिजली से चलने वाली चीज़ो से दूरी बनाये रखें।












Click it and Unblock the Notifications