देश के 17 जिलों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया Red Alert

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश का हाल-बेहाल कर दिया है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पांच जिलों होशंगाबाद, हरदा, रायसेन, राजगढ़ और सीहोर के लिए रेड अलर्ट और विदिशा, टीकगमढ़ सागर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस तरह इन स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23, ग्वालियर का 24 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका

दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका

तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, राजस्‍थान में बाढ़ के कारण स्थितियां इतनी खराब हो गई हैं कि मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत अभियानों में मदद के लिए सेना ने अपनी आठ टीमें तैनात की हैं।

 यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

तो वहीं वहीं मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्‍ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अयोध्‍या, बस्‍ती, अंबेडकरनगर एवं उसके आसपास के इलाकों में मध्‍यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश

वैसे आज उत्तराखंड, हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+