जब भगवान ज्ञान बांट र‍हे थे तो क्‍या चिदंबरम सबसे आगे थे: नरेंद्र मोदी

चेन्‍नई। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने चेन्‍नई में आयोजित एक समारोह में पी चिदंबरम के बारे में कहा कि वह सोंचते हैं कि 'जब‍ भगवान ज्ञान बांट रहे थे तो वही सबसे आगे थे। उन्‍हें देखना चाहिए कि जब एनडीए की सरकार थी तब देश की आर्थिक विकास दर क्‍या थी जो कि आज 4.5 प्रतिशत पर आ गयी है। गौर हो कि चिदंबरम ने मोदी के अर्थशास्‍त्र ज्ञान का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 'मोदी को जितना अर्थशास्‍त्र का ज्ञान है, उसे एक पोस्‍ट कार्ड पर लिखा जा सकता है। मोदी ने कहा कि 'आज देश को मेहनती और शिक्षित लोगों की जरूरत है न की मेहनती और निर्दयी लोगों की।'

मोदी ने चिदंबरम को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनसे आकर बहस करें। वह दुनिया के प्रतिष्ठित संस्‍थान हावर्ड से पढ़े हुए हैं जबकि मैं एक गांव के स्‍कूल से। मोदी ने व्‍यंगात्‍मक लहजे में कहा कि वह 'हार्वर्ड से हैं और मैं हार्डवर्क से।' आज देश को आगे ले जाने के लिए हार्डवर्क की जरूरत है।

हालांकि नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में चिदंबरम का नाम नहीं लिया, वह वंडलूर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

वंडलूर में सम्‍मानित होते नरेंद्र मोदी

वंडलूर में सम्‍मानित होते नरेंद्र मोदी

चेन्‍नई के निकट वंडलूर के एक कार्यक्रम में सम्‍मानित होते भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी।

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने व्‍यंगात्‍मक लहजे में कहा कि 'जब भगवान ज्ञान बांट रहे थे तो क्‍या चिदंबरम सबसे आगे थे।

वंडलूर, तमिल नाडु में नरेंद्र मोदी

वंडलूर, तमिल नाडु में नरेंद्र मोदी

मोदी ने चिदंबरम को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनसे आकर बहस करें।

नरेंद्र मोदी ने यहां भी कांग्रेस की निंदा की

नरेंद्र मोदी ने यहां भी कांग्रेस की निंदा की

नरेंद्र मोदी ने अपनी हर रैली की तरह यहां भी कांग्रेस की निंदा की और उसकी शैक्षिक नीतियों की आलोचना।

नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन

इंडियन नेशनल लीग के लोगों ने नरेंद्र मोदी का विरोध किया।

मोदी को सुनने के लिए यहां भीड़ थी

मोदी को सुनने के लिए यहां भीड़ थी

मोदी की ज्‍यादातर रैलियों में उन्‍हें जनसमर्थन मिलता है, यहां भी मोदी को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग आये हुए थे।

नरेंद्र मोदी और पी चिदंबरम

नरेंद्र मोदी और पी चिदंबरम

चिदंबरम ने मोदी के अर्थशास्‍त्र ज्ञान का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 'मोदी को जितना अर्थशास्‍त्र का ज्ञान है, उसे एक पोस्‍ट कार्ड पर लिखा जा सकता है। मोदी ने कहा कि 'आज देश को मेहनती और शिक्षित लोगों की जरूरत है न की मेहनती और निर्दयी लोगों की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+