लापरवाही: चूहे खा गए नेताजी के मौत से जुड़े दस्तावेज
नयी दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े दस्तावेज गायब हो चुके हैं। उनकी मौत से जुड़े दस्तावेज को लेकर देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने खुलासा किया है। हबीबुल्लाह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से जुड़े दस्तावेज सरकार के पास हैं ही नहीं।

उन्होंने कहा कि नेताजी की मौत से जुड़े दस्तावेज या तो गुम हो गए है या उन्हें चूहे खा गए हैं। एक कार्यक्रम में दौरान बोलते हुए उन्होंने इस अहगम बातों का जिक्र किया। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त सरकारी रिकॉर्ड्स के रखरखाव में कमी को लेकर अपना पक्ष रख रहे थे।
जहां उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव पर सवाल खड़े किए तो वहीं उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दस्तावेज सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए। आपको बता दें कि हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की यात्रा पर गए थे तो नेताजी के परिजनों ने उनसे दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की थी। हलांकि पीएम मोदी उनकी ये मांग पूरी नहीं कर पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications