Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gas Production: 2023-24 में गैस प्रोडक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि, PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Gas Production: देश में वर्ष 2023-24 में 36.43 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन दर्ज किया गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल किया है। इससे पहले 2020-21 में गैस उत्पादन 28.7 बीसीएम था, जो अब बढ़कर 36.43 बीसीएम हो चुका है। पीएम मोदी (PM Modi) ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में बहुत महत्वपूर्ण है।

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई! ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में बहुत महत्वपूर्ण है। गैस उत्पादन का यह रिकॉर्ड इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता कितनी है।"

Modi congratulates over gas production

भारत में 2023-24 के दौरान गैस उत्पादन के बाद अब केंद्र ने वर्ष 2026 के 45.3 बीएससी गैस उत्पादन का अनुमान लगाया है। एक बयान में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में देश ने गैस उत्पादन का क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाकर आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने काम किया है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+