महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 117 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज यहां रिकॉर्ड 117 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसमे से 66 मामले सिर्फ मुंबई के हैं, जबकि 44 मामले पुणे के हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2801 पहुंच गई है। बुधवार को धारावी में 5 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद वहां कुल मरीजों को संख्या अब 60 हो गई है इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इस बात की पुष्टि की है।

maha

Recommended Video

      Coronavirus: Dharavi में नहीं थम रहा Corona संक्रमितों का आंकड़ा सामने आए 5 नए केस | वनइंडिया हिंदी

      दूसरी ओर मुंबई के एक अस्पताल के 10 और कर्मचारियों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद से हड़कंप मचा हुई है। अब तक अस्पताल के कुल 35 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है सभी का इलाज इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। राज्य में अब तक कुल 2,687 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

      आपको बता दें कि देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 377 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 350 नए केस आने से सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं ऐसे हालात के बाद भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र कोरोना की इस लड़ाई में देश को रास्ता दिखाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+