अरविंद केजरीवाल को बागियों ने किया बेहाल
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कहते हैं कि नेताओं के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा और अवरोध बागी खड़े करते हैं। अरविद केजरीवाल इस बात को इन दिनों महसूस कर रहे होंगे। अब उनके सामने सिर्फ विनोद कुमार बिन्नी ही नहीं है। अब तो बागियों का लंबा-चौड़ा कुनबा है।

केजरीवाल को छोड़कर शाजिया इल्मी भाजपा के साथ खड़ी हैं। शाजिया एक मात्र मुस्लिम महिला चेहरा थीं आम आदमी पार्टी में। शाजिया के बाद आप के संस्थापक सदस्य अश्वनी उपाध्याय भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
स्पीकर भाजपा में
जंगपुरा से पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अंबेडकर नगर से आप के पूर्व विधायक अशोक चौहान भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अशोक चौहान वाल्मीकि समाज से आते हैं।
जंतर-मंतर पर धरना
दूसरी ओर आप से जुड़े करण सिंह केजरीवाल के खिलाफ करीब एक महीने तक जंतर-मंतर पर मौन व्रत किया। करण सिंह सैकड़ों पुराने कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।
तिमारपुर के पूर्व विधायक हरीश खन्ना और रोहिणी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग तो पहले ही चुनाव लड़ने से हाथ खड़ा कर दिया है। हालांकि खन्ना और गर्ग को पार्टी से निकाला नहीं गया है और न ही इन लोगों ने इस्तीफा दिया है।
आम आदमी सेना
आप से टूटकर आम आदमी सेना का गठन करने वाले प्रभात कुमार भी लगातार केजरीवाल पर लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने तो केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर मोर्चा खोल दिया है।
कटेगा टिकट
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सीमापुरी के पूर्व विधायक धर्मेन्द्र सिंह कोली, मॉडल टाउन के पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और विकासपुरी के पूर्व विधायक महेन्द्र यादव को पार्टी टिकट नहीं देगी। इसके बाद इनका भी बागी बनना तय माना जा रहा है।
बताया जाता है कि पूर्व विधायक धम्रेन्द्र कोली, अखिलेश पति त्रिपाठी और महेन्द्र यादव का एमएलए रिपोर्ट कार्ड असंतोषजनक है। इन लोगों के खिलाफ केजरीवाल के हाथ कुछ पुख्ता सबूत भी लग गए हैं। जिसके आधार पर टिकट काटने की बात चल रही है। जानकारों ने बताया कि टिकट कटने पर कुछ और पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यदि वे भाजपा में शामिल नहीं भी होते हैं तो केजरीवाल के खिलाफ दुष्प्रचार तो जरूर करेंगे। जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। जानकार मान रहे हैं कि केजरीवाल को इस चुनाव में उनके अपने बागी पानी पिला देंगे।
-
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
Bengal: बर्तन-झाड़ू करने वाली उम्मीदवार! कौन हैं कलिता माझी, BJP से लड़ रहीं चुनाव, मोदी भी करते हैं तारीफ! -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications