चिराग पासवान की पार्टी के भीतर बगावत, लोकसभा में नए नेता के चयन में जुटे सांसद
नई दिल्ली, 14 जून। लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान के लिए अपनी ही पार्टी में मुश्किल बढ़ने जा रही है। उनकी अपनी ही पार्टी के सांसद हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी का नया नेता चुनने की तैयारी में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव में पिछले साल हार का मुंह देखना पड़ा था। पार्टी के 6 में से पांच सांसदों ने फैसला लिया है कि वह चिराग पासवान को संसद में नेता के पद से हटाने की तैयारी में हैं।

Recommended Video
रिपोर्ट के अनुसार चिराग की पार्टी के अधिकतर सांसद पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाना चाहते हैं। इस मामले में एलजेपी पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर चुकी है और उन्हें इस बाबत पत्र भी सौंप दिया है। सूत्र की मानें तो एलजेपी के सांस ने रविवार को ओम बिरला से मुलाकात की है और उन्हें पार्टी के भीतर नए बदलाव का पत्र भी सौंप दिया है। नेताओं ने अपील की है कि पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में एलजेपी का नया नेता स्वीकार किया जाए।
बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व मुखिया राम विलास पासवान के बेटे हैं। राम विलास पासवान का पिछले साल निधन हो गया, इसके बाद से ही पार्टी को संभालने में चिराग पासवान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पासवान के निधन के बाद से ही पार्टी के भीतर दो गुट बन गए हैं। लोकसभा में पार्टी के जो सांसद हैं वो चिराग पासवान की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। पार्टी के सांसदों को लगता है कि पशुपति कुमार पारस लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व बेहतर कर सकते हैं। एलजेपी केंद्र में एनडीए की सहयोगी है और उसके पास कुल 6 सांसद हैं, जिसमे से 5 सांसद चिराग के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications