चुनाव से ठीक पहले क्यों सीएम पद से हटाए गए बिप्लब कुमार देब? यह वजह रहीं उनके इस्तीफे की
नई दिल्ली, मई 14। कर्नाटक, उत्तराखंड और गुजरात में चुनाव से पहले मुख्यमंत्रियों को बदले जाने के बाद बीजेपी ने यह कदम नॉर्थ ईस्ट राज्य त्रिपुरा में भी उठा लिया है। दरअसल, बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से ठीक पहले राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

इस्तीफे के बाद क्या बोले बिप्लब कुमार देब?
Recommended Video
अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने के बाद बिप्लब कुमार देब ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें साफ तौर पर पार्टी हाईकमान की ओर से इस्तीफे के लिए कहा गया है, हम अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियों में लगने जा रहे हैं। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि वो पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। आपको बता दें कि इस्तीफे से एक दिन पहले बिप्लब कुमार देब की मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से हुई थी, इसलिए माना जा रहा है कि शाह ने ही उन्हें इस्तीफे के लिए कहा होगा।
बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे की वजह
- बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर बीजेपी ने त्रिपुरा में अपने सबसे युवा मुख्यमंत्री को क्यों हटा दिया? अगर इसके कारणों की बात करें तो सबसे पहले वजह यही सामने आती है कि बिप्लब कुमार देब को लेकर त्रिपुरा बीजेपी में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी।
- पिछले कुछ सालों से बिप्लब कुमार देब का उन्हीं की सरकार में विरोध बढ़ता जा रहा था। पार्टी के कई विधायकों ने दिल्ली आकर उनकी शिकायत आलाकमान से की थी। उनपर आरोप थे कि वो संगठन और संगठन के नेताओं को साथ लेकर नहीं चल रहे हैं।
- बिप्लब कुमार देब से नाराजगी के चलते ही कुछ समय पहले 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। ऐसे में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी, इसीलिए अगले साल चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सीएम को बदलने का फैसला लिया।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications