रियलिटी शो की कत्थक डांसर तीन बच्चों समेत लापता, पति ने दी कोर्ट में अर्जी
नई दिल्ली। एक चैनल के रियलिटी शो में अपने कत्थक डांस से लोगों को दिल जीतने वाली प्रतियोगी महिला सर्विनोज (उजबेकिस्तानी नागरिक) के बारे में एक खबर आयी है कि वो 18 मई से गोवा से रहस्यमय हालात में गायब हो गई हैं। वो केवल अकेले ही गायब नहीं हुई बल्कि वो तीन बच्चों के साथ पिछले 27 दिनों से लापता हैं।
इनायडू वेबसाइट की खबर के मुताबिक सर्विनोज (उजबेकिस्तानी नागरिक) रियलिटी शो के सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए नॉक आउट राउंड में सेलेक्ट हुई थी, लेकिन राउंड में भाग लेने से पहले ही वो गायब हो गईं।
नच बलिए 7 से बाहर हुई सबकी फेवरिट जोड़ी
अपनी बीवी को खोज रहे सर्विनोज के पति जबिउल्लाह ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है कि भारत सरकार मेरी बीवी और बच्चों को खोजने में मदद करें। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आर्डर दिया है कि वो इस मामले की विस्तार से जांच करे और अपनी रिपोर्ट तीन सप्ताह में अदालत के समक्ष पेश करे।
पति ने मांगी कोर्ट से मदद
जबिउल्लाह ने शर्रियत कानून के अनुसार दिल्ली में सर्विनोज से शादी की थी, इस शादी से उसे तीन बच्चे हैं, तीनों बच्चों का जन्म इंडिया में ही हुआ है। इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।













Click it and Unblock the Notifications