UN में मोदी की हुंकार, पाकिस्तान को दो टूक जवाब

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्तो राष्र् eसंघ महासभा में अपना भाषण दिया। मोदी हिंदी में बोले। तय वक्त के मुताबिक मोदी को 20 मिनट बोलना था, लेकिन जब मोदी बोले तो फिर क्या बोले। मोदी 34 मिनट तक बोलते रहें। मोदी ने अंतराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान पर सीधा हमला किया। पाक को करारा जवाब देते हुए मोदी साफ-साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से बातचीत तब तक नहीं हो सकती है जब तक की पाकिस्तान इसके लिए उचित माहौल नहीं बनाता।

modi in un

मोदी ने पाक में आतंकियों ने पनाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ देश अपने देश में आतंक को पनाह देते है और सोचते है कि आतंकवाद उनके लिए हथियार है। पाक पीएम नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह की मांग पर तीखा जवाब देते हुए दुनिया के सामने मिशाल रख दी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कहा कि इस मंच पर बात उठाने से कुछ होने वाला नहीं है। पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर होता वह कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों पर ध्यान देता। मोदी से कहा कि हम अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहते है, लेकिन पाकिस्तान बातचीत के लिए आतंक रहित माहौल बनाए। मोदी ने कहा कि यह पाकिस्तान का दायित्व है कि वो बातचीत के लिए उपयुक्त वातावरण बनाए और गंभीरता से द्विपक्षीय वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण बनाए। मोदी ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा इस मंच पर बात उठाने से समाधान के प्रयास कितने सफल होंगे कइयों को शक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+