Raj Kundra: 'शॉल बेचते-बेचते पोर्नोग्राफी केस तक...' कैसे पहुंच गए शिल्पा के पति राज ?

मुंबई, 20 जुलाई। बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल शिल्पा शेट्टी के पति और देश के जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया है। उन पर अश्लील फिल्म बनाने और ऐप के जरिए लोगों को दिखाने का आरोप लगा है। इस संबंध में फरवरी में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और उस जांच में राज का ही नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया हैै, जिसके बाद कल कुंद्रा को पूछताछ के लिए भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर बुलाया गया था,जहां रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। वैसे इस मामले में राज दोषी हैं या नहीं, ये अभी कह पाना मुश्किल है, लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है,जब राज कुंद्रा का नाम किसी विवाद में आया है, वो इससे पहले भी कई विवादित मामलों में सुर्खियां बन चुके हैं।

Recommended Video

    Shilpa Shetty के पति Raj Kundra हैं अरबों के मालिक, जानें उनका सफरनामा । वनइंडिया हिंदी
    आइए पहले ये जानते हैं कि आखिर हैं कौन राज कुंद्रा?

    आइए पहले ये जानते हैं कि आखिर हैं कौन राज कुंद्रा?

    मालूम हो मूल रूप से पंजाबी राज कुंद्रा का जन्म सितंबर, 1975 को लंदन में हुआ था। उनके पापा पंजाब में बस कंडक्टर थे। 18 साल की उम्र में राज ने अपना बिजनेस शुरू करने का प्लान किया और इसके लिए उन्होंने पहले नेपाल से पश्मीना शॉलें खरीदकर इंग्लैंड की फैशन मंडी में बेचना शुरू किया था, जिसमें पहले ही साल में उन्होंने करीब दो करोड़ पाउंड का मुनाफा कमाया और इसके बाद ही वो दुबई चले गए और वहां जाकर उन्होंने कुछ वक्त बाद हीरे का बिजनेस शुरू किया, जिसने उन्होंने कामयाबी के उस शिखर पर पहुंचाया, जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।

    सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान

    सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान

    राज ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस को विस्तार देना शुरू किया और आज वो करीब 10 कंपनियों के मालिक हैं। राज कुंद्रा को 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान मिला था। उन्होंनें मुंबई में 2020 में एक रेस्त्रां भी ओपन किया है।

    विवादों से है पुराना नाता

    विवादों से है पुराना नाता

    कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2009 में कुंद्रा ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में 11.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। लेकिन जून 2013 में राज कुंद्रा को ऊपर IPL में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था जिसके बाद वो दिल्ली पुलिस के निशाने पर थे और इसके बाद साल 2015 में उन्हें और उनकी टीम को IPL से बैन कर दिया गया था।

    करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

    करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

    इसके बाद बिटकॉइन मामले में भी वो फंसे थे। कुंद्रा के ऊपर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। जिसके बाद ने ED ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की। राज पर आरोप लगा कि कि वो गेनबिटक्वाइन कंपनी से जुड़े हुए हैं , जो कि हेराफेरी का काम करती है।

    पर्सनल लाइफ भी विवादों में

    राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही है। साल 2009 में उन्होंने शिल्पा से दूसरी शादी की थी। जिससे उन्हें दो बच्चे हैं। उनकी पहली शादी साल 2003 में कविता कुंद्रा से हुई थी लेकिन साल 2006 में तलाक हो गया। हाल ही में कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी शादी टूटी। वहीं, राज ने कहा था कि कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। इसलिए उनका रिश्ता टूटा। शिल्पा का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+