मास्टरबेशन सीन पर स्वरा भास्कर का जवाब, कहा-समाज में लड़कियों की यौन इच्छाएं अपराध
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के बाद इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के एक सीन को लेकर खूब चर्चाएं हुई। फिल्म के इस सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती दिखती है, जिसपर लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म में इस सीन को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर स्वरा को ट्रोल कर लिया। इस सीन को लेकर एक इंटव्यू के दौरान स्वरा ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की यौन इच्छाओं को अपराध माना जाता है।

स्वरा के मास्टरबेशन सीन पर बवाल
फिल्म में स्वरा के इस सीन को लेकर खूब विवाद हुआ है। इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्वरा ने कहा कि मुझे पता था कि शॉक वैल्यू तो होगी ही। उन्होंने कहा कि मास्टरबेशन एक नैचुरल चीच है, लेकिन चुकी लोगों ने ऐसा पहले कभी देखा नहीं है, इसलिए उन्हें बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सीन को करने में काफी सावधानी बरती थी। उन्होंने इस बात का खास ख्याल रखा था कि फिल्म का वो सीन पोर्न क्लिप नहीं बल्कि कॉमेडी लगे।

सीन से पहले हिचकिचाहट
स्वरा ने इंटरव्यू में कहा कि इस सीन को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं थी। वो जानती थी कि ये लोगों के लिए शॉकिंग होगा। स्वरा ने कहा कि मुझे पता था कि शॉक वाला रिऐक्शन तो आएगा, इसीलिए सीन करते वक्त कोशिश की कि वो पोर्न की तरह नहीं बल्कि कॉमिक लगे। मैंने बस अपनी टीम पर भरोसा किया , मुझे निर्देशक शशांक खेतान पर और प्रोड्यूसर रिया कपूर पर भरोसा था।

महिलाओं की यौन इच्छाओं को अपराध माना जाता है
स्वरा ने कहा कि हमारे समाज में लड़कियों को यही सिखाया जाता है कि लड़के जहां चाहे जो करें, लेकिन आप अपने बेडरूम में भी करो तो आपको शर्मिंदा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाएं जब भी यौन इच्छाओं के बारे में सोचती हैं, तो उसके साथ अपराधबोध कराया जाता है। इससे पहले मास्टरबेशन सीन पर ट्रोल किए जाने पर स्वरा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया था कि 'ऐसा लगता है कि इन सभी लोगों कि टिकटें या फिर ट्वीट किसी आईटी सेल ने स्पॉन्सर की थीं।' स्वरा ने एक नहीं, बल्कि उन सभी ट्रोल्स को जवाब दिया, जिनका कहना था कि वो अपनी ग्रैंडमदर्स के साथ ये फिल्म देखने में शर्म आती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications